सुबह घर से पढ़ाई करने के लिए स्कूल बैग लेकर साइकिल से निकला 13 वर्षीय बालक हुआ लापता

(गोंडा)।

बुधवार की सुबह घर से पढ़ाई करने के लिए स्कूल बैग लेकर साइकिल से निकला 13 वर्षीय बालक लापता हो गया। इस सम्बंध में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बच्चे के लापता होने का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है। मामला करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करनैलगंज ग्रामीण के बरवलिया कलहंसन का है। यहां के निवासी रमेश कुमार सिंह द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया गया कि उनका लड़का उज्जवल प्रताप  सिंह 13 वर्ष बुधवार की सुबह करीब 5 बजे स्कूल बैग व साइकिल लेकर घर से निकला था। काफी देर तक घर वापस नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू कराई गई। सभी रिश्तेदारों सगे संबंधियों व परिचितों में खोजबीन के बाद जब उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला। तो स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की गई दी गई। तहरीर में उज्जवल घर से कुछ पैसे भी लेकर निकला था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है और बालक की तलाश तेज कर दी है। उधर बच्चे की तलाश में परिजनों ने शोसल मीडिया पर 50 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया है। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही बरामदगी होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *