बीपी मंडल ने वंचितों को दिलाया उनका हकः सौरभ यादव

बांदा।

श्री कृष्णा आईडियल इंटर कालेज बांदा में बीपी मंडल साहब की 104वी जयंती  का आयोजन हुआ ।बी पी मंडल नेे 40 वर्ष  से अधिक समय पहले भारतीय समाज के पिछड़ों की दीन दशा,आर्थिक स्थिति, सामाजिक स्थिति, का बेहतर ढंग से जिस व्यक्ति ने करीब से जाकर, आकलन कर भारतीय समाज के ऐसे लोगों के सामाजिक आर्थिक, शैक्षणिक, उत्थान के लिए बड़ी कुशलता से जो रिपोर्ट तैयार की और 40 अनुशंसाऐ भारतीय सरकार से लागू करने हेतु अपने रिपोर्ट के माध्यम से की लेकिन केवल दो अनुशंसा  ही आंशिक रूप से विश्वनाथ प्रताप सिंह सरकार ने लागू किया जिसका कहीं ना कहीं किसी न किसी रूप में सकारात्मक रूप में स्पष्ट रूप से प्रभाव दिखाई दे रहा है।
श्री कृष्णा आईडियल इंटर कालेज के प्रबंधक सौरभ यादव ने बताया की बीपी मंडल जयंती अवसर बताया की भारतीय पिछड़ा वंचित समाज भारी संख्या मैं लाभान्वित हुआ बीपी मंडल हम लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। पिछडे समाज को जागृत करने का काम किया हैऐसे में हम शिक्षित वर्ग पिछड़े वर्ग की नैतिक जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि पिछड़े समाज को जागृत करना उनको चैतन्य शील बनाए रखें और मंडल जी के नाम पर सांगठनिक रूप से मजबूत और एक हो नहीं तो जिस तरीके से वर्तमान समय में सरकार द्वारा कार्य हो रहा है हम लोग और भी बुरी स्थिति में चले जाएंगे। उनके जन्मदिन पर मिलकर शपथ  लें कि बी पी मण्डल साहब की जीवनी उनके कृत्यों, उनके विचारों से हम अपने घर के सारे सदस्यों ,सगे संबंधियों, पास पड़ोस के  कुछ ही पिछड़े समाज को जागरूक करेंगे। आप सब की नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है कि यह मंडल मिशन अधिक से अधिक पिछड़े वर्ग तक पहुंचे।। मौके पर उपस्थिति रहेे रामह्यरदय यादव,अमर सिंह ,रामशंकर यादव  ,शिवमिलन ,मनोज ,जगतपाल ,शिवकुमार ,रामप्रकाश ,राघवेंद्र ,अवधेश ,ओम चंद्र ,रूप, दीपक, जितेंद्र व एमएलसी मानसिंह यादव,चेयरमैन मोहन साहू ,मनोज अस्थाना ,रामधनी यादव ,इच्छाराम ,अनिरुद्ध,द्वारिका यादव जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा ,योगेंद्र, आकाश साहू, आलोक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *