सस्ते एलईडी बल्ब का लालच पड़ न जाए भारी

पिथौरागढ़।

सस्ते एलईडी बल्ब का लालच देकर आपसे आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट मांगें तो भूलकर भी ऐसी गलती न करें। ऐसे लोग आपके बैंक खाते में जमा धनराशि पलक झपकते ही गायब कर सकते हैं। पुलिस ने सूचना सार्वजनिक कर ऐसे लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। सीमांत में ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को चूना लगाकर मोटी कमाई कर रहे हैं। अब तक कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन फिर भी लोग सतर्कता नहीं अपनाते और थोड़े से लालच में आकर अपना नुकसान करवा बैठते हैं। अराजक तत्वों ने लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है। पुलिस ने एक सार्वजनिक सूचना जारी कर बताया कि नगर में इन दिनों कुछ लोग घर-घर जाकर एलईडी बल्बों का वितरण कर रहे हैं। इसके एवज में वे लोगों से 10 रुपये ले रहे हैं। साथ ही संबंधित व्यक्ति का आधारकार्ड और फिंगरप्रिंट भी ले रहे हैं। पुलिस ने आमजन से ऐसे लोगों के जाल में फंसने से बचने को कहा है। कहा कि जरूरी दस्तावेज पाकर संबंधित लोग बैंक बैलेंस खाली कर सकते हैं। पुलिस ने सभी लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *