दिव्यांग महिला को घर पर लगवाई वैक्सीन
विकासनगर
आकाश विकलांग सेवा समिति की ओर से लक्ष्मीपुर गांव में एक दिव्यांग महिला को उसके घर पर वैक्सीन लगवाई गई। समिति अध्यक्ष सुंदर थापा और उनकी टीम के प्रयास से मंगलवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम लक्ष्मीपुर गांव स्थित दिव्यांग महिला के घर पहुंची। जहां सेवा समिति की ओर से दिव्यांग महिला को टीका लगाने के बाद टीम का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। दिव्यांग महिला ने घर पर टीकाकरण कराने के लिए सेवा समिति और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आशा विजेता देवी, कमला, पूजा, रोमा सिंह, नीलम आदि मौजूद रहे।
