घरेलू बाजार में तेल की कीमतें बढ़ी

 

नई दिल्ली…….

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के साथ ही घरेलू बाजार में भी उछाल आया है। माहौल है। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम मंगलवार को 35-35 पैसे बढ़ गए हैं। राजधानी में पेट्रोल 90.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.32 रुपये प्रति लीटर हो गया है। ये दाम अब तक के सर्वोंच्च स्तर पर पहुंच गये हैं। दिल्ली में पेट्रोल 3.63 रुपये और डीजल 3.84 रुपये महंगा हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में इस साल की शुरुआत से अब तक पेट्रोल 7.1 रुपये महंगा हुआ है। वहीं डीजल 7.45 रुपये महंगा हुआ है।

वहीं मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल के दाम 34 पैसे बढ़कर 97.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 38 पैसे बढ़कर 88.44 रुपये प्रति लीटर हैं। कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव आया है। राज्य में वैट के दाम घटने से तेल सस्ता हो गया है। कल के मुकाबले 66 पैसे घटकर 91.78 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 36 पैसे कम होकर 84.56 रुपये प्रति लीटर हैं। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। पेट्रोल के दाम 31 पैसे बढ़कर 92.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 33 पैसे बढ़कर 86.31 रुपये प्रति लीटर हैं। इसके साथ ही इसी बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी है। पेट्रोल-डीजल 37 पैसे महंगा हो गया। नए दाम 93.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.21 रुपये प्रति लीटर पर बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *