रक्षाबंधन के दिन गुस्साए भाई ने जीजा को धारदार हथियार से मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
कानपुर।
बिधनू के न्यू आजाद नगर में रक्षाबंधन के दिन एक भाई ने राखी बंधवाने के बाद शाम को उसी बहन का सुहाग उजाड़ दिया। घर आए बहनोई पर इस कदर गुस्सा चढ़ा कि उसने गैंती से गर्दन काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी के बाद आस पड़ोस में सनसनी फैल गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपित भाई को गिरफ्तार करके मुकदमा दर्ज किया है और सोमवार की सुबह उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिधनू के न्यू आजाद नगर चौकी अंतर्गत पी. ब्लाक कुंज विहार यशोदा नगर में रहने वाले बीएसएनएल से सेवानिवृत्त कर्मी रामबाबू मिश्र ने वर्ष 2008 में बड़ी बेटी संध्या की शादी पास के ही मोहल्ले गंगापुर कालोनी में रहने वाले अनुज वाजपेयी उर्फ भानु से की थी। दंपत्ति के एक बेटा अनिकेत और बेटी महक है। रक्षाबंधन पर संध्या भाइयों को राखी बांधने मायके आई थी।
साले और बहनोई के बीच हुआ था विवाद
रविवार की सुबह पिता से बातें करने के बाद वह कुछ दुखी थी। भाइयों ने भी उससे उदासी का कारण पूछा था। दोपहर में संध्या ने भाइयों को राखी बांधी थी। देर शाम संध्या को घर ले जाने के लिए लोडर चालक पति भानू आया था। इस बीच भानू और रामबाबू के बीच कहासुनी होने लगी। भानू ने जैसे रामबाबू की ओर बढ़ने का प्रयास किया तो बेटे अनुज मिश्रा उर्फ वीरू ने पकड़ लिया। इसके बाद साले और बहनोई के बीच विवाद शुरू हो गया। वीरू ने गैंती से वार किया, जो सीधे गर्दन में लगी और भानू की मौके पर ही मौत हो गई।
पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न लिखाया था
पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न लिखाया था
बहनोई की हत्या की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपित साले वीरू को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सामने आया कि नशे के लती भानू ने शादी के बाद से ही संध्या को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। आये दिन मारपीट से तंग संध्या ने पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न लिखाया था और करीब दो साल तक संध्या बच्चों को लेकर मायके में रही थी। इसके बाद दोनों परिवार के लोगों ने वर्ष 2012 में चौकी में समझौता कर लिया था। इसपर संध्या ससुराल में जाकर भानू के साथ रहने लगी थी। इसके बाद भी भानू का रवैया नहीं बदला था और आये दिन वह संध्या के साथ मारपीट करता था। रक्षाबंधन के दिन सुबह संध्या घर आई तो उसने पूरी बात भाइयों को बताई थी। इसपर शाम को घर आए दामाद को रामबाबू ने समझाने का प्रयास किया तो वह विवाद करने लगा था।
एसपी आउटर अष्टभुजा प्रसाद का कहना है कि प्राथमिक छानबीन में सामने आया है कि साले ने ही धारदार हथियार से लोडर चालक बहनोई की हत्या की है, आरोपित को गिरफ्तार करके आला कत्ल बरामद कर लिया गया है। सीओ घाटमपुर पवन कुमार ने बताया कि आरोपी वीरू को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
एसपी आउटर अष्टभुजा प्रसाद का कहना है कि प्राथमिक छानबीन में सामने आया है कि साले ने ही धारदार हथियार से लोडर चालक बहनोई की हत्या की है, आरोपित को गिरफ्तार करके आला कत्ल बरामद कर लिया गया है। सीओ घाटमपुर पवन कुमार ने बताया कि आरोपी वीरू को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
