गुमशुदा नाबालिग किशोरी को कुंडा पुलिस ने किया बरामद
काशीपुर। कुंडा पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग को 48 घंटे के अंदर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश करेगी। श्यामनगर निवासी एक व्यक्ति ने कुंडा थाने में 30 सितंबर को 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी दर्ज करायी थी। उसने किसी नईम नाम के लड़के का उसे ले जानने में हाथ होने का शक जताया था। इस मामले की विवेचना सूर्या चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद को दी गई थी। एएसपी अभय सिंह ने किशोरी के जल्द बरामद करने के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने नाबालिग की बरामदगी के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी नईम अहमद पुत्र अख्तर हुसैन निवासी ग्राम सन्यासीवाला, थाना जसपुर को गिरफ्तार किया है। कुंडा थाना प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि आरोपी नाबालिग को उसके घर से लेजाकर शादी करने के इरादे से घर से दूर हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) ले गया था। दबाव पड़ने पर वह उसे लेकर यहां आ गया था। आरोपी नईम अहमद के खिलाफ थाना कुण्डा में मुकदमा दर्ज किया है।
