लावारिस पशु बन रहे दुर्घटनाओं का कारण

विकासनगर।

छावनी क्षेत्र में लावारिस पशुओं की समस्या नासूर बनती जा रही है। लेकिन स्थानीय प्रशासन इसे लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं दिख रहा है। सडक़ पर घूम रहे लावारिस पशु व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं। छावनी क्षेत्र निवासी साहिल, अमित, अंकित, राजेंद्र, गुंजन, विनय शर्मा, कविता ने बताया कि बाजार में दिन भर इध- उधर घूमते आवारा पशुओं के कारण लोग परेशान हैं। आलम यह है कि कई बार वाहन चालकों को नीचे उतर कर पशुओं को हटाकर आगे जाना पड़ता है। आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी के कारण सडक़ किनारे खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। चकराता बाजार में ऐसा कोई मार्ग या चौराहा नहीं है जहां लावारिस पशुओं का विचरण नहीं होता हो। स्थानीय कैंट प्रशासन भी इससे भलीभांति वाकिफ है, लेकिन इसका कोई स्थाई समाधान नहीं ढूंढा जा रहा है। आलम यह है कि बच्चों और महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लावारिस पशु फल, सब्जी के व्यापारियों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कैंट प्रशासन से क्षेत्र में कांजी हाउस बनाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *