हरिओम आश्रम में हर्षाेल्लास से मनाय गया राखी का त्यौहार

विकासनगर।

पछुवादून, जौनसार बावर में रविवार को रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख समृद्धि की कामना की। भाईयों ने भी बहन को रक्षा का बचन देते हुए उपहार भेंट किए। रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त सुबह से ही होने के कारण घरों में पूजा अर्चना शुरू हो गई थी। बहनों ने राखी की थाली में रेशम वस्त्र, केसर, सरसों, चावल, चंदन, कलावा और राखी रखकर भगवान गणेश और शिव की पूजा की। इसके बाद राखी को भाईयों की कलाई पर बांध कर उन्हें मिष्ठान खिलाया। भाइयों ने सामथ्र्य के अनुसार बहनों को उपहार भेंट किए। रक्षाबंधन को लेकर देर शाम तक लोगों में खासा उत्साह नजर आया। रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही बाजार में खासी रौनक नजर आई। कई बहनें सुबह से शाम तक भाईयों के घर पहुंचती रहीं। इस दौरान उन्होंने मिठाई और राखी खरीदीं। जबकि, कई लोग अपनी बहनों के घर भी रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *