बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की प्रगति अच्छी नहीं होने पर आयुक्त नाराज

पौड़ी।

कमिश्नर गढ़वाल रविनाथ रमन ने कैंप कार्यालय से देहरादून और हरिद्वार जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित, बीस सूत्री, पीएम किसान निधि, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना की समीक्षा बैठक ली। बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की प्रगति अच्छी नहीं होने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कमिश्नर गढ़वाल ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की समीक्षा के दौरान लक्ष्य को जल्द पूर्ण करने, सौर स्वरोजगार योजना के तहत हरिद्वार व देहरादून जिले के लक्ष्य को लेकर उप निदेशक अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा निरीक्षण करने, विधायक निधि द्वारा हो रहे कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार को राज्य सेक्टर के तहत समाज कल्याण विभाग की अनुसूचित जाति कल्याण के तहत कम प्रगति होने पर कार्यों में प्रगति लाने, सडक़ों व पुलों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ देहरादून निकिता खण्डेलवाल, हरिद्वार सौरभ गहरवार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *