बाघ से निजात दिलाने को किया सांकेतिक चक्काजाम

 

पौड़ी। रिखणीखाल व नैनीडांडा में दो लोगों को बाघ द्वारा निवाला बनाए जाने के बाद क्षेत्र में बाघ की दहशत बनी हुई है। क्षेत्र में बाघ की लगातार मूवमेंट के चलते स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है व लोगों की दिनचर्या बाधित हो रही है। शासन प्रशासन व वन विभाग पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए नाराज क्षेत्र के लोगों ने शनिवार को घोड़कंद हल्दूखाल में धुमाकोट कोटद्वार मार्ग पर सांकेतिक चक्काजाम किया। चक्काजाम की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची व लोगों को समझा बुझाकर चक्काजाम खुलवा कर सड़क यातायात फिर से शुरू करवाया। क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया गया है लेकिन स्थानीय लोगों की मांग है कि क्षेत्र में ट्रेंकुलाइजर टीम तैनात की जाए। जिससे बाघ को पकड़कर लोगों को दहशत से मुक्त किया जा सके। इस मौके पर ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, हर्षवर्धन नेगी, संजय गौड़, रवि नेगी, ग्राम प्रधान उम्टा लक्ष्मी देवी, संजीव नेगी, सुरेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, राजस्व विभाग की ओर से नायब तहसीलदार राजेंद्र बिष्ट, कानूनगो जयकृत रावत, पटवारी ज्योति मोहन व वन विभाग से क्षेत्रीय वनाधिकारी महेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *