तहसील दिवस पर फरियादियों ने दर्ज कराई एक सौ छह शिकायतें , मौके पर चार का ही हो सका निस्तारण 

सरोजनीनगर ।
तहसील सरोजनीनगर में शनिवार को क्षेत्र के एक सौ छह फरियादियों ने अपनी समस्यायों के निराकरण के लिए शिकायते दर्ज करवाई है ।जिसमे मात्रा चार शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका है । मालूम हो कि शिकायत कर्ताओं का आरोप है कि शासन प्रशासन द्वारा फरियादियों की समस्याओं के निराकरण के लिए कई वर्षों से तहसील स्तर पर तहसील दिवस आयोजित किए जाते रहे है ।सरकार बदलने के बाद अब उसी तहसील दिवस को तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का नाम कर दिया गया है । लेकिन शिकायत कर्ताओं का कहना है कि शासन प्रशासन चाहे जितना भी जुगाड लगाकर नाम बदलते रहे लेकिन फरियादियों की समस्याओं का समाधान होता नजर नहीं आ रहा है । उनका कहना है कि अगर किसी तहसील दिवस पर सौ शिकायत कर्टाओ द्वारा अपनी शिकायते दर्ज करवा ता है तो उसमें मात्र तीन चार शिकायतों का समाधान तो कर दिया जाता है । लेकिन सौ में से छियानवे शिकायतों का समाधान नहीं हो सका । ऐसी स्थिति में प्रत्येक दिवसों पर समाधान न होने की स्थिति में सैकड़ों ,हजारों शिकायते डम हो रही है । जिनका किसी भी विभागीय अधिकारियो व कर्मचारियों के पास कोई सोंच नहीं है कि पिछली शिकायतों का कौन निराकरण करेगा । ऐसी स्थिति में शासन प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस होते रहेंगे और फरियादियों की शिकयतों का अंबार लगता रहेगा और फरियादी अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए विभाग और विभागीय अधिकारियो के चक्कर लगाते रहेंगे और इसी तरह समाधान दिवस भी आयोजित होते रहेंगे ।जिनके समाधान के लिए शिकायत कर ताओ की समस्याएं डम होती रहेंगी । सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को  मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार पाण्डेय , परियोजना निदेशक राजेश त्रिपाठी , नगर आयुक्त प्रतिनिधि सविता शुक्ल व उपजिलाधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इस तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस पर क्षेत्र से करीब एक सौ छह शिकायत कर्ताओ ने अपनी शिकायते दर्ज करवाई । जिनमें मात्र चार का ही निस्तारण किया जा सका है ।निस्तारण की गई शिकायतों में राजस्व विभाग की थी जिनका समाधान मौके पर कर दिया गया ।शेष बची समस्याओं के निराकरण के लिए फरियादियों को अग्रिम समय दे दिया गया है ।जिनके निराकरण का कोई समय निर्धारित नहीं है । तहसील दिवस में आई शिकायतों में पुलिस विभाग की बीस , राजस्व विभाग 59 , विकास कार्यों की दस , शिक्षा विभाग , समाज कल्याण विभाग , स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समस्याएं शून्य रही है । फिर भी बावजूद इसके ही  अन्य समस्याएं करीब 17 शिकायते दर्ज हुई । जिनमें मात्र राजस्व विभाग की चार शिकायतों का निस्तारण किया गया है । कुल एक सौ छह शिकायतों में से चार के बाद शेष बची एक सौ दो समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका है । इसके लिए अधिकारियो ने  समाधान के लिए अग्रिम समय दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *