महिला को बंधक बनाकर लूट के मामले दो आरोपी युवक गिरफ्तार,माल बरामद।
लखनऊ।
पीजीआई कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए,एल्डिको उद्यान 2 कालोनी में महिला को बंधक बनाकर लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है उनके पास से लूट का माल बरामद हुआ है।इंस्पेक्टर आनन्द प्रकाश शुक्ल प्रभारी कोतवाली पीजीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती 14 अगस्त को एल्डिको उद्यान 2 में आरोपियों ने वृद्ध महिला को बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया था,जिसके लिए कई टीमों का गठन कर घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा था,इसी क्रम में उप निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, साथी उप निरिक्षक रिकेश कुमार सिंह उप निरीक्षक अनुज प्रताप सिंह कांस्टेबल रामू यादव व कांस्टेबल रविन्द्र कुमार के साथ गस्त पर थे, मुखबिर से जानकारी पर सुभानी खेड़ा मोड़ पर खड़े संदिग्धों को घेरा बंदी की तो वह स्कूटी से कैंट की तरफ भागने लगे तो पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुये घेर कर पकड़ लिया गया । पूछ तांछ करने पर एक ने अपना नाम मोहम्मद सुफियान निवासी प्लाट नं0-80 सईद नगर, सदर पुराना किला, थाना हुसैनगंज लखनऊ व दूसरे ने अपना नाम जानू खां पुत्र स्व ० सलीम खान निवासी प्लाट नं0-80 वार्ड नं -57 सईद नगर सदर पुराना किला थाना हुसैनगंज लखनऊ बताया । गिरफ्तार अभियुक्तो से जामा तलाशी में एक अदद विवो मोबाइल , एक सोने का कंगन,एक कान का टप्स ,1650 रुपए नकद बरामद हुआ।आरोपियों ने बताया कि वह भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर घटना को अंजाम देते हैं।
