बुरी तरह गिरी शेयर बाजार, 581 अंक लुढ़का सेंसेक्स- निफ्टी भी धड़ाम  

मुंबई ।

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 581.19 3.74 अंक (1.04 फीसदी) नीचे 55048.30 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 174.30 अंकों (1.05 फीसदी) की गिरावट के साथ 16394.50 के स्तर पर खुला। बैंक, फाइनेंशियल, मेटल, आईटी, फार्मा सहित तकरीबन सभी प्रमुख सेक्टर में बिकवाली देखी जा रही है। सेंसेक्स 30 के शेयरों में भी गिरावट है। फिलहाल सेंसेक्स करीब 500 अंक कमजोर होकर 55130 के स्तर के करीब ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 180 अंक कमजोर होकर 16390 के करीब दिख रहा है। कारोबार में टाटा स्टील, कोटकबैंक, एसबीआई, ड्रेड्डी, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस और इंडसइंडबके  टॉप लूजर्स हैं। टॉप लूजर्स हैं।
ग्लोबल संकेतों की बात करें तो गुरूवार के कारोबार में प्रमुख अमेरिकी बाजार डॉव जोन्स गिरावट पर बंद हुआ। अमेरिका में कोरोना वायरस डेल्टा वैरिएंट के मामले बढ़े हैं, जिससे एक बार फिर निवेशक सतर्क होकर ट्रेड कर रहे हैं। डॉव जोन्सगुरूवार को 67 अंक कमजोर होकर 34,894 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि नैस्डेक और एस एंड पी500 इंडेक्स में मजबूती देखने को मिली है। पिछले दिनों यूएस में डाटा बेहतर रहे थे, जिससे इकोनॉमिक रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं। दूसरी ओर आज प्रमुख एशियाई बाजारों में भी मिला जुला ट्रेंड देखने को मिल रहा है। एसजीएक्स निफ्टी में 0.20 फीसदी तेजी है तो निक्केई 225 0.75 फीसदी मजबूत दिख रहा है। गुरूवार को प्रमुख यूरोपीय बाजारों एफटीएसई, सीएसी और डीएएक्स में गिरावट देखने को मिली।
बता दें कि इसके पहले बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुए थे। सेंसेक्स ऊपरी स्तरों से 490 अंक टूटा। बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार पर दबाव देखने को मिला था। ट्रेडिंग के अंत में सेंसेक्स 163 अंकों की कमजोरी के साथ 55629 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 46 अंक कमजोर होकर 16569 के स्तर पर बंद हुआ। हलांकि इंट्राडे में बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिली थी। कारोबार में सेंसेक्स 56000 का बैरियर पहली बार पार कर 56086 के स्तर तक पहुंचा। वहीं निफ्टी ने 16650 का स्तर पार किया था। आईसीआईसीआईबैंक, कोटकबैंक, एचडीएफसी, पावरग्रिड, इंडसइंडबके, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल आज के टॉप लूजर्स रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *