मोदी सरकार के नौ साल पूरा होने पर एक माह होंगे कार्यक्रम
हरिद्वार। भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में जिला स्तर पर चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के संबंध में समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रम केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 15 मई से 15 जून तक लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान एवं प्रवास कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई।
जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने बताया कि 15 मई को हरकी पैड़ी गंगा पूजन से इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की जाएगी। जिसमें लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक मां गंगा की पूजा अर्चना कर संस्कृत विद्यार्थियों के सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। एवं आम जनमानस से संपर्क करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। यह अभियान संगठनात्मक जिले हरिद्वार की पांचों विधानसभाओं में निरंतर चलेगा। राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी 23 मई से इसी कार्यक्रम के निमित्त प्रवास पर रहेंगी। इस मौके पर जिला महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, विकास तिवारी, लव शर्मा, रश्मि चौहान, निर्मल सिंह, रजनी वर्मा, अमरीश सैनी, विशन पाल कश्यप, नकली राम सैनी, सचिन शर्मा, मनोज शर्मा, गौरव पुंडीर, अरुण आर्य आदि शामिल रहे।
