21 अगस्त से गढ़वाल एवं कुमांऊ के दौरे पर रहेंग गोदियाल

श्रीनगर गढ़वाल।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेश जोशी ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल 21 अगस्त से गढ़वाल एवं कुमांऊ के दौरे पर रहेंगे। वह 21 को श्रीनगर पहुंचेंगे। यहां वह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पावौ, खिर्सू, चाकीसैण एवं थलीसैंण के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। 22 को श्री नगर से रुद्रप्रयाग जाकर जिला कांग्रेस की बैठक में प्रतिभाग कर ऊखीमठ रवाना होंगे । 23 अगस्त को वह गोपेश्वर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक व जोशीमठ में जनसभा को संबोधित करेंगे 24 को कर्णप्रयाग में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसी दिन अपराह्न 3 बजे अल्मोड़ा के लिए रवाना होंगे। 25 को शहीद दिवस के अवसर पर जैंती में शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *