ओएनजीसी ने उत्पादन बढ़ाने के लिए आमंत्रित की निविदा

नईदिल्ली ।

तेल एवं प्राकृतिक गैस उत्पादन कंपनी ओएनजीसी ने तेल और गैस के कम उत्पादन वाले क्षेत्रों में उत्पादन बढ़ाने के लिए निविदा आमंत्रित की है।
ओएनजीसी ने जारी बयान में बताया कि गुजरात, असम, तमिलनाडु एवं आंध्र प्रदेश में तेल एवं गैस के कम उत्पादन वाले क्षेत्रों में उत्पादन बढ़ाने को साझीदार बनाने के उद्देश्य से निविदा आमंत्रित की गई है। इस निविदा में केवल एक पात्र कंपनी या कई कंपनियों का समूह इन क्षेत्रों के लिए बोली लगा सकेंगे।
इस आशय की निविदा 03 दिसंबर 2021 को ई-बिडिंग पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित की जाएगी। निविदा पूर्व कॉन्फ्रेंस का आयोजन 20 अक्टूबर को किया जाएगा। पत्र के माध्यम से इसकी सूचना दे दी जाएगी। इन तेल एवं गैस क्षेत्रों के बारे में विशेश जानकारी एवं आंकड़ों के बारे में जानने को इच्छुक हैं वे डाटा पैकेज खरीद सकते हैं।
कंपनी ने बताया कि कम उत्पादन वाले क्षेत्रों में उत्पादन बढ़ाने के लिए साझीदार बनने वाली कंपनियों को हाइड्रोकार्बन का मूल्य निर्धारित करने एवं विपणन की आजादी होगी। साझेदारों का चयन रेवेन्यू शेयरिंग के आधार पर किया जाएगा। संविदा की अवधि 15 साल होगी, जिसे पांच साल और बढ़ाया जा सकेगा। इनके अलावा साझेदारों को कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *