पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोदियाल ने ममता के परिजनों से की मुलाकात

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर से 3 साल पहले लापता हुई ममता बहुगुणा के परिजनों से पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उनके घर चौरास में जाकर मुलाकात की व उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। गोदियाल ने कहा कि वह स्वयं उनके साथ मजबूती से खड़े हैं और इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री व राज्यपाल के पास जाएंगे और सीबीआई जांच की मांग करेंगे।
तीन साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में श्रीनगर से ममता बहुगुणा लापता हो गई थी। तब से लेकर परिजन ममता की ढूंढ-खोज में लगे हुए हैं। मायके पक्ष की ओर से इस मामले में गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इस केस में पुलिस की अंतिम रिपोर्ट भी कोर्ट में नामंजूर हो चुकी है। वहीं इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीनगर ने पुलिस को दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। ममता के पिता राजाराम जोशी और भाई प्रदीप जोशी ने पूर्व विधायक गणेश गोदियाल से इस मामले में पूरी जानकारी दी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रताप भंडारी, नीटू मिश्रा, सुधांशु नौडियाल, शालिनी चंदोला, दीपक कंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *