सपा प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव अमरेन्द्र शिबलू का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

 

बस्ती……..

समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव के रूप में अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय शिबलू के प्रथम बस्ती आगमन पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों, अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने घघौआ पुल, हर्रैया, तिलकरपुर शिवमंदिर, गोटवा, फुटहिया और कचहरी परिसर में फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। गोटवा में उन्हें न्याय की रक्षा और सामाजिक समरसता के उद्देश्य से पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम का प्रतीक फरसा भेंट किया।

प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय शिबलू ने अनेक स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि देश, प्रदेश में अघोषित आपातकाल की स्थितियां हैं। तथ्यों के आधार पर सरकार का विरोध करने वाले राष्ट्रद्रोही घोषित किये जा रहे हैं। भाजपा की सरकार में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकार खतरे में हैं। लोग पेट्रोल, डीजल की बढती मंहगाई से त्रस्त है। ऐसी स्थिति में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिये समाज के प्रबुद्ध वर्ग को मुखर होकर आगे आना होगा। कहा कि शीघ्र ही प्रबुद्ध सभा की ओर से जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा।

स्वागत करने वालों में महेश तिवारी, विपिन शुक्ल, शैलेन्द्र राय, निशिकान्त पाण्डेय, गोलू मिश्रा, अनूप सिंह, मनोज जायसवाल, राम प्रकाश चैधरी, विश्वम्भरनाथ तिवारी, मनोज जायसवाल, शिवम त्रिपाठी, अभिषेक पाण्डेय, इन्द्रावती शुक्ल, मिथिलेश पाण्डेय, विनय यादव, जोखूलाल, रामकृष्ण, बबलू दूबे, पिंकू चैधरी, अशोक गुप्ता, टुनटुन सिंह, रजवन्त यादव, कलक्टर तिवारी, सोनू मिश्रा, चिम्पू सिंह, हर्षित त्रिपाठी, प्रदीप श्रीवास्तव, गौरेन्दर सिंह, मंधेश सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, एजाज आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *