कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी ऐलनाबाद उपचुनाव, भाजपा की होगी करारी हार

सिरसा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि पार्टी ऐलनाबाद उपचुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।इसके लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। कुमारी सैलजा बुधवार को कांग्रेस भवन में ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव थोपा गया है। यहां से विधानसभा सीट से इस्तीफा देना कोई लोजिक नहीं बनता है। यहां के विधायक अभय सिंह विधानसभा में जनता की आवाज उठाने का काम करते तो ज्यादा उचित रहता।
कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा की बेकायदगियों की वजह से उसका ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा है। सरकार ने जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। हर वर्ग सरकार की ज्यादतियों से तंग है और त्राहिमाम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव में भी भाजपा उम्मीदवार की करारी हार होगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी संकट की घड़ी में किसानों के साथ है। आंदोलन में अब तक 300 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं, पर सरकार के मुंह से एक भी शब्द नहीं निकला। कुमारी शैलजा ने कहा कि देश के अन्नदाताओं को जब कानून मंजूर नहीं तो इसे जबरन उनपर थोपना सरासर ज्यादती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *