चुरहट को गोद लेने वालों को चुरहट का होश नहीं : राहुल

सीधी।

अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि चुरहट की जर्जर एवं खस्ताहाल सड़क के बारे में मैने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। जिस चुरहट को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोद लिया था उसी नगर परिषद चुरहट की सड़क की दुर्दशा हो रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। ना कोई उस चि_ी का उत्तर मिला और ना कोई जानकारी। मैंने चि_ी के माध्यम से समय मांगा था कि एक हफ्ते के अंदर रोड का निर्माण नहीं हुआ तो जन सहयोग एवं कांग्रेस पार्टी के माध्यम से सड़क का मरम्मतीकरण कराऊंगा और जो आज रात से चालू हो जाएगा और बरसात बीतने के बाद इस सड़क को डामरीकरण भी कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *