डीसीबी अध्यक्ष ने करवाया सीएम को समस्याओं से अवगत

नई टिहरी।

धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के जौनपुर क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण को लेकर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष चंद रमोला के नेतृत्व में क्षेत्र के एक शिष्टमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर समस्याएं हल करने की मांग की है। जौनपुर ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों ने डीसीबी अध्यक्ष के नेतृत्व में सीएम धामी से मुलाकात की। उन्होंने सीएम से वर्षों से जीर्णशीर्ण कौड़ी-पंतवाड़ी पेयजल योजन का पुनर्गठन करने की मांग की है। साथ ही लालूर, इडवालस्यूं और सिलवाड क्षेत्र के लिए कुखड़सारी से नेग्याणा पुल तक तीन किमी. सडक़ मार्ग की स्वीकृति की मांग की। कहा वर्ष 2010 में उक्त मार्ग लिए करीब एक करोड़ 13 लाख की धनराशि स्वीकृति हुई थी, लेकिन सडक़ का कार्य शुरु नहीं हो पाया। सडक़ के आभाव में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों द्वारा उत्पादित जैविक फसल, फल और सब्जियों को बाजार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मसोन से भद्रीगाड़ तक हल्का वाहन मोटर मार्ग निर्माण की मांग भी की। नेग्याणा से सैजा होते हुए पर्यटक स्थल नागटिब्बा तक पर्यटन मार्ग बनाने की भी मांग भी की। मौके पर नारायण सिंह पंवार, ग्राम प्रधान ललिता, महावीर सिंह, भरत सिंह, मुन्ना सिंह पंवार, गजेंद्र आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *