तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता राजकुमारी का गांव पहुँचने पर हुआ स्वागत

विकासनगर।

तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद अपने गांव बांढौ गांव पहुंचने पर डॉ. राजकुमारी चौहान का गांव वासियों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. राजकुमारी चौहान ने तीलू रौतेली पुरस्कार में मिली धनराशि में से बीस हजार का चेक ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक कार्यों के लिए भेंट किया।
खत कोरु के बांढो गांव में हुए सम्मान समारोह के अवसर पर डॉ. राजकुमारी चौहान ने कहा है कि ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति ठीक करना उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा है जितनी मेहनत ग्रामीण परिवेश की महिलाएं करते हैं। उसके आधार पर ग्रामीण महिलाओं का विकास नहीं हो सका। कहा कि सरकार को महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक जन उपयोगी योजनाएं संचालित की जानी चाहिए। इस अवसर पर जौनसार-बावर गो सेवा सहयोग समिति के अध्यक्ष सीताराम चौहान ने डॉ. राजकुमारी चौहान को तीलू रौतेली पुरस्कार मिलने पर आभार व्यक्त किया और कहा है कि उन्होंने जौनसार-बावर का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी केसर सिह, भारत चौहान, ग्राम प्रधान नीलम चौहान, पूर्व प्रधान शर्मिला चौहान, उषा चौहान, सावित्री देवी, विद्या देवी, आशा चौहान बालों देवी, इंदो देवी, गंभीर सिंह चौहान, भोपाल चौहान, बैजराम चौहान, जीवन सिंह, मायाराम, चमन सिंह, बहादुर सिंह, लुदर सिंह चौहान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *