25 लीटर कच्ची शराब के साथ दो पकड़े
नई टिहरी।
आबकारी विभाग की टीम ने नैनबाग क्षेत्र में 25 लीटर कच्ची शराब पकड़ी है। आबकारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ने बताया कि आबकारी विभाग को लंबे समय क्षेत्र में कच्ची शराब के धंधे की सूचना मिल रही थी। बताया मोगी गांव से 20 तथा पंतवाडी से पांच लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई है, जिसमें सुरेश भंडारी, मनवीर सिंह के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
