न्यायालय मे ध्वजारोहण कर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

उरई।

स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर जिला दीवानी न्यायालय जालौन स्थान उरई में भी भव्य आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह ने प्रातःकाल 8 बजे समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्तागण की मौजूदगी में न्यायभवन पर ध्वजारोहण किया और ध्वज को सलामी देते हुये स्वतंत्रता आंदोलन में कुर्बानी देने वाले शहीदों को स्मरण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि उमंग व उत्साह का दिन है, क्योेंकि पूरा राष्ट्र देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। यह गौरवशाली दिवस है इस पर सभी भारतीयों को गर्व करना चाहिये और देश की आजादी, एकता व अखण्डता बनाये रखने के लिये अपने कर्तव्यों का निर्वहन राष्ट्रहित में करना चाहिये।
इस मौके पर सुरक्षाकर्मियों ने भी राष्ट्रध्वज को सलामी दी। जिला दीवानी न्यायालय को तिरंगी पताकाओं और झण्डों व गुब्बारों से सजाया गया था। प्रातःकाल से ही आजादी के तराने बजाये जा रहे थे। अन्त में कार्यक्रम में मिष्ठान वितरण कराते हुये कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रधान कुटुम्ब न्यायाधीश अमित पाल सिंह, अपर जिला जज सुरेश चन्द्र, प्रकाश तिवारी, विजय बहादुर, प्रशान्त कुमार, अपर कुटुम्ब न्यायाधीश अम्रता शुक्ला, सीजेएम अन्जू राजपूत, सिविल जज (सी0डि0) महेन्द्र रावत, गजेन्द्र सिंह, सिविल जज (जू0डि0) वर्णिका शुक्ला, जेएम ऋचा अवस्थी, सिविल जज (जू0डि0) तुषार जायसवाल, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुरेश गौतम, सचिव जितेन्द्र यादव, पूर्व सचिव संजीव दीक्षित, वरिष्ठ अधिवक्ता लाजपतराय सक्सेना एवं रमाकान्त द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *