धूमधाम से मनाया गया 75 वां स्वतंत्रता दिवस

उरई।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित गोविंद वल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित किये। जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया तदोपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। जिलाधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में वीर सपूतों को नमन करते हुये कहा कि वीर शहीदों के बलिदान को भुलाया नही जा सकता है। उन्होने यह भी कहा कि शहीदों ने जो संघर्ष कर आजादी दिलायी उसी का परिणाम है कि आज हम लोग सुरक्षित महसूस करते हुए त्योहारों को मना रहे है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह स्वतंत्रता दिवस सभी त्योहारों से महत्वपूर्ण है हम अन्य त्योहारों में जो अच्छा कार्य करते है। उसी प्रकार हमें स्वतंत्रता दिवस में अच्छा कार्य करना चाहिये। उन्होने यह भी कहा कि जिसको जो दायित्व दिया गया है उसे उसको निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिये। गरीब असहाय लोगो की मदद करनी चाहिये हमारे योग्य जो भी कार्य हो उसका तत्काल समय से निष्पादन करना चाहिये। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला व कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा भी अपने-अपने उदगार व्यक्त किये। इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कृषकों को सम्मानित करने हेतु कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत जनपद स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि एवं कृषि विभाग के सम्वर्गीय विभाग यथा कृषि विभाग के 5, मत्स्य विभाग के 5, उद्यान विभाग के 5, पशुपालन विभाग के 5, सहकारिता विभाग के 5 एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के 5 कुल 35 कृषकों को प्रशस्ति पत्र एवं माल्यार्पण कर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं रबिकान्त द्विवेदी, प्रतिनिधि केन्द्रीय राज्यमंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *