महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

नईदिल्ली।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले उन्होंने अपना ट्विटर प्रोफाइल भी बदल दिया था जिसमें उन्होंने खुद को कांग्रेस की पूर्व सदस्य बताया। अब उनका पार्टी से इस्तीफा देने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा गया पत्र भी सामने आया है जिसमें उन्होंने सभी नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है। बता दें कि फिलहाल सुष्मिता देब फिलहाल ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष थीं।
बताते चलें कि 16 अगस्त को उन्होंने ट्विटर पर अपने इस पद के आगे भी पूर्व जोड़ दिया। सुष्मिता देब ने अब बायो में खुद को कांग्रेस का भी पूर्व सदस्य लिखा हुआ है। उन्होंने 15 अगस्त तो इस्तीफा दिया है।
इससे पहले असम कांग्रेस के अध्यक्ष भुपेन बोरा ने कहा था कि उन्हें सुष्मिता देब के इस्तीफे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि सुष्मिता देब असम बंगाल के बड़े नेता संतोष मोहन देब की बेटी हैं। सुष्मिता देब असम की सिल्चर सीट से सांसद भी चुनी गई थीं।
सुष्मिता देब ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह कांग्रेस की सदस्यता छोड़ रही हैं। आगे लिखा है कि करीब तीस साल कांग्रेस पार्टी के साथ काम करना उनके लिए यादगार रहा। उन्होंने आगे लिखा है कि वह जनकल्याण में आगे का अपना वक्त लगाना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *