महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने केंद्र का पुतला फूंका
जिला महिला कांग्रेस ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार का पुतला जलाया। इस दौरान केन्द्र सरकार पर जन विरोधी होने के आरोप लगाए गये। शनिवार को यहां केएमओयू स्टेशन में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष पद्मा बिष्ट व जिला पंचायत सदस्य अंजू लुंठी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला जलाया। कहा कि दिन प्रतिदिन महंगाई आसमान छू रही है । महिलाओं के घर का बजट बिगड़ चुका है। पेट्रोल डीजल के दाम बढऩे से राशन तेल सब्जी व अन्य मूलभूत वस्तुओं से आम आदमी की पहुंच दूर हो चुकी है7 जिला पंचायत सदस्य अंजू ने कहा कि एक तरफ तो लोगों से रोजगार छिन गया। कोरोना महामारी के कारण कहीं लोग बेरोजगार हो गए हैं । लाखों करोड़ों लोगों में भुखमरी जैसी स्थिति पैदा हो गई है । दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। यदि ऐसा ही रहा तो जनता आगामी चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी। युवा कांग्रेस प्रवक्ता दीपक तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार एक तरफ तो उज्जवला योजना को लेकर अपनी पीठ थपथपाती है।और दूसरी तरफ घरेलू सिलेंडर के रेट हजार पहुंचने वाले हैं। ऐसे में कैसे महिलाएं अपना जीवन यापन करेंगी।
