कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

नईदिल्ली।

दिल्ली के वसंत कुंज थाना क्षेत्र में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने सोमवार तड़के खुद को गोली मारी ली। दक्षिण पश्चिमी जिले के पुलिस उपयुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि घायल कांस्टेबल राकेश (35) को को एम्स में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गम्भीर है।
उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह करीब 6 बजे के आसपास जानकारी मिली कि वसंत कुंज थाना इलाके में पूर्वी मार्ग पर पुलिस पिकेट पर राकेश नाम के एक कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को कॉन्स्टेबल राकेश बेहोश मिला। पुलिसकर्मी ने उसे तत्काल एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। राकेश ने सरकारी पिस्तौल से अपनी दाहिनी तरफ़ सिर में गोली मार ली है।
पुलिस के अनुसार सुबह की सैर पर निकले एक लड़के ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मौक़े पर क्राइम और एफएसएल की टीम पहुँचकर तफ़तीश की है। आगे की जाँच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *