मैनपुरीरू सातवें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आज समापन

मैनपुरीरू सातवें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आज समाप
मैनपुरी…….

डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय मैनपुरी में, सातवें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आज समापन मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. शेरपाल, श्री चित्रगुप्त पीजी कॉलेज मैनपुरी के द्वारा संपन्न हुआ। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद जीवन का आवश्यक अंग होना चाहिए। वार्षिक क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग करने वाले सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएंँ देते हुए बधाई दी। प्राचार्य डॉ. पुष्पा कश्यप मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि खेलकूद जीवन का एक हिस्सा होना चाहिए तभी शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होता है और बेहतर भविष्य के निर्माण हेतु अच्छा करने एवं सम्मान हासिल करने की प्रेरणा मिलती है। वार्षिक क्रीड़ा समारोह का संचालन करते हुए क्रीड़ा प्रभारी श्री जगजीवन राम वार्षिक क्रीड़ा समारोह की आख्या प्रस्तुत करते हुए कहा कि 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में प्रथम स्थान विश्व दीप सिंह चैहान बीएससी तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान हरीश कुमार बीएससी प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान धर्मेंद्र कुमार बीए द्वितीय वर्ष रहे। 200 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान अंशिका चैहान बीएससी तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान संध्या बीए प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान भारती वीए. तृतीय वर्ष रहे। म्यूजिकल चेयर रेस में विजेता अंशिका चैहान बीएससी तृतीय वर्ष रहे। सातवें वार्षिक क्रीड़ा समारोह के चैंपियन छात्र वर्ग में विश्वदीप चैहान बीएससी तृतीय वर्ष रहे तथा छात्रा वर्ग में भारती वीए तृतीय वर्ष रहें। क्रीड़ा प्रभारी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव विजेता प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए बधाई दी। इस अवसर पर डॉक्टर अंगद यादव असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिकल एजुकेशन श्री चित्रगुप्त पीजी कॉलेज मैनपुरी तथा महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर एसपी सिंह डॉ. वेद प्रकाश सिंह डॉ. जितेंद्र पाठक डॉ. दीपांकर सिंह कर्मचारी विजेंद्र कुमार, शिवनंदन सिंह यादव, रुचि यादव, अरुण, अजीत एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *