गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त किसान मोर्चा डोईवाला ने जोरदार प्रदर्शन किया
डोईवाला…….
गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त किसान मोर्चा डोईवाला ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए चीनी मिल के अधिशासी निदेशक को ज्ञापन सौंपकर तक्काल कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
यहां मोर्चा व संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता डोईवाला स्थित मिल रोड स्थित चीनी मिल के बाहर इकटठा हुए और वहां पर प्रदर्शन करते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिशासी निदेशक चीनी मिल को ज्ञापन सौंपा और ज्ञापन में कहा गया है कि डोईवाला गन्न मिल गेट के किसानों की गन्न सप्लाई जो की मिल द्वारा कम करते हुए प्रति दिन 50 ट्रैक्टर ट्रोली व 170 ट्रैकर बुग्गी कर दी गई जो की किसानों के हित मेें नहीं है और किसान मोर्चा इस व्यवस्था का पुरजोर विरोध करती है और गन्ना सप्लाई को पूर्व की भांति 2019 के अनुसार बहाल किया जाये और 60 ट्रक्टर ट्रोली एवं 200 ट्रैकर बुग्गी प्रतिदिन तौली जाये।
