थाना दिवस में ग्रामीणों ने उठाया झील का विवाद

डलमऊ।
तहसील क्षेत्र के जोहवा नटकी में स्थित झील के विवाद का मामला थाना दिवस में पहुंचा लेकिन वहां पर भी मामले का निराकरण न होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मायूस लौट गए। पिछले एक माह से जोहवा नटकी झील में अवैध मछली के व्यापार को लेकर पट्टा धारकों व ग्रामीणों में विवाद चल रहा है जिसको लेकर मारपीट हो चुकी है। पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया लेकिन ग्रामीण संतुष्ट नहीं थे। इसकी शिकायत जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी के पास पहुंची।  शनिवार मामले के निस्तारण के लिए थाना दिवस में ग्रामीणों को बुलाया गया था। ग्रामीण विमल कुमार, रामनाथ, रामेश्वर, अवधेश मौर्य, संजय सिंह, बहादुर के साथ पहुंचे लगभग एक सैकड़ा ग्रामीणों ने
समक्ष समाधान दिवस में समस्या रखी लेकिन पट्टा धारक व ग्रामीणों के बीच विवाद पर कोई हल नहीं निकला जहां एक ओर ग्रामीणों का कहना है कि झील में उन लोगों की कोई भूमिधरी जमीन है जिस पर पट्टा धारक के द्वारा अवैध रूप से मछली का व्यापार किया जाता है ग्रामीणों का कहना है कि इन्हें रोका जाए जिसके चलते आए दिन विवाद होता है तहसील प्रशासन द्वारा जिन लोगो का पट्टा किया गया है उस पर ही व्यापार किया जाए ग्रामीण विमल मौर्य ने बताया कि तहसील प्रशासन द्वारा ग्रामीणों पर अपनी भूमि की पैमाइश कराने का दबाव बनाया जा रहा है जबकि पट्टा धारकों को उनके पट्टे की झील का सीमांकन नहीं कराया जाता है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली वही लगातार हो रहे झील में मछली के व्यापार को लेकर विवाद की स्थिति बनी रहती है इस पर प्रशासन द्वारा सख्ती से ठोस कदम ना उठाए गए तो बड़ी घटना हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *