अमृत महोत्सव के तहत मोबिलाइजेशन कैंप का हुआ आयोजन
शिवगढ़।
परियोजना दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तत्वाधान में अमृत महोत्सव का आयोजन पारिजात युवक समिति बाराबंकी द्वारा ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख हनुमंत प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मोबिलाइजेशन कैंप लगाकर किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित बछरावां से भाजपा विधायक रामनरेश रावत ने कहा कि इस परियोजना का मुख्य देश गरीब, असहाय वर्ग के बच्चों जो शिक्षा की मुख्यधारा से ड्रॉप आउट और बेरोजगार है उनको प्रशिक्षित कर रोजगार देना है।जिससे उनका जीविकोपार्जन ठीक से चल सके। उन्होंने सभी को कहा कि आप लोग काम के समय को बढ़ाइए 24 घंटे में 14 घंटे काम करिए।काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता काम को सही ढंग से करने के लिए प्रशिक्षित होना अनिवार्य है।जिसके लिए पारिजात युवक समिति बाराबंकी में आवासीय प्रशिक्षण की निशुल्क व्यवस्था की गई है।परियोजना प्रबंधक आनंद कुमार ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि पारिजात युवक समिति सफदरगंज बाराबंकी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसमें 4 माह का प्रशिक्षण देने के पश्चात तुरंत काम से जोड़ने का प्रावधान है।संस्था के डायरेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है खाना,रहना,कॉपी किताब,ड्रेस निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।प्रशिक्षक स्वामीनाथ,राम सिंह व सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि 18 वर्ष से 35 वर्ष के बेरोजगार युवक और युवतियों के लिए भारत सरकार द्वारा प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम रखा गया है।गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले गरीब परिवारों को इसका पूरा लाभ मिल रहा है।लाभार्थियों को कंप्यूटर,अंग्रेजी और व्यावहारिक कुशलता का ध्यान रखना है।जिसमें आप एक भारत के कुशल नागरिक के रूप में अपने आप को प्रस्तुत कर सकें।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गया बक्स सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह मनीराम यादव साथ ही प्रशिक्षु शांति देवी मोहम्मद रिहान उमेश कुमार वेद प्रकाश आशुतोष द्विवेदी विवेक कुमार सहित 30 लोगों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।
