नहर में बहता मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव
ज़ैदपुर बाराबंकी।
शनिवार को भोर में जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम इंधौलिया से होकर निकली शारदा सहायक नहर में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बहता हुआ ग्रामीणों ने देखा था। जब क्षेत्र में शव नहर में बहने की सूचना फैल गई तब मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। और पंचनामा भरने के साथ पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। जहाँ पर पहचान के लिए 72 घण्टे शव को रखा जाएगा। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जएगा।
शनिवार की भोर में ज़ैदपुर से सफदरगंज मार्ग पर स्थित इंधौलिया नहर में एक व्यक्ति का शव बहता हुआ ग्रामीणों ने भोर में 5 बजे ही देखा था। लेकिन पुलिस को सूचना देने में ग्रामीण कतरा रहे थे। नहर में शव बहता होने की चर्चा क्षेत्र में फैलते ही लोग जमा होने लगे थे। तब जाकर किसी ने ज़ैदपुर पुलिस को सूचना देकर बताया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। काफी पहचान करने की कोशिश की गई थी। लेकिन कोई पता नही चक पाया। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस तीन दिन तक सुरक्षित रखने के लिए भेज दिया है। पुलिस शव की पहचान के लिए 3 दिनों तक इंतजार करेगी। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द सिंह रघुवंसी ने बताया कि एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में बहता हुआ पाया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद 72 घंटे के लिए सुरक्षित पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया गया है। शव की पहचान कराई जा रही है।
