बहुगुणा ने नोटिस भेज मानहानि की बात कही
नई टिहरी। भाजपा नेता, समाज सेवी और राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर उनकी मानहानि करने के मामले में तीन लोगों को नोटिस जारी किया है। नोटिस के माध्यम से कहा गया कि मानहानि की नियत से डाली गई पोस्ट को लेकर खंडन करना सुनिश्चत करें। ऐसा न करने पर मानहानि का मुदकमा दायर करने की बात भी कही।
