संपर्क मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ कॉलोनीवासियों में रोष

 

विकासनगर।

सैनिक कॉलोनी सुद्धोवाला के संपर्क मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ कॉलोनीवासियों में रोष है। उन्होंने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर कॉलोनी के मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। साथ ही, जल्द सुनवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। शुक्रवार सुबह कॉलोनी गेट पर एकत्र स्थानीय लोगों ने संपर्क मार्ग किनारे अतिक्रमण पर रोष जताया। कॉलोनीवासियों ने मौके से एसडीएम के नाम एक शिकायती पत्र भी प्रेषित किया। इसमें उन्होंने बताया कि मुख्य हाईवे से कॉलोनी का संपर्क मार्ग 40 फिट चौड़ा है। लेकिन, कॉलोनी तक पहुंचते-पहुंचते मार्ग 20 से 25 फीट रह गया है। जिससे कॉलोनिवासियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बताया कि अतिक्रमण करने वालों से कई बार शिकायत के बावजूद, कोई सुनने को तैयार नहीं है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एसडीएम से जल्द मार्ग की चौड़ाई की नाप जोख कराने और अतिक्रमण को हटाने की मांग की। कहा कि यदि, जल्द प्रशासन ने मामले में सकारात्मक कार्रवाही नहीं की, तो कॉलोनिवासी तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन को विवश होंगे।इस मौके पर विनोद कुमार, निर्मला रावत, दमयंती देवी, सुमित्रा देवी, जानकी देवी, बीना सिंह, कुंवर सिंह, आशा थापा, सीमा देवी, चंद्रा देवी, पार्वती, मीनाक्षी, देवेश्वरी देवी, मोहित भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *