विधायक ने बाँटे लाभार्थियों को सीएम राहत कोष के चेक
विकासनगर।
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र अंर्तगत चयनित जरूरतमंदों और लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चेक वितरण किये गये। शुक्रवार सुबह विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सुद्धोवाला स्थित कैंप कार्यालय पर लाभार्थियों को चेक बांटे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से उनकी समस्याओं के हर संभव निस्तारण की बात भी कही। कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रत्येक व्यक्ति के विकास को प्रयास कर रही है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं के साथ उनकी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनोद कश्यप, रवि कश्यप, शिवम गोयल, बहादुर, आरती देवी, सावित्री आदि मौजूद रहे।
