प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे विकास कार्य :शाह

 

विकासनगर।

लंबे समय से वीरान पड़ी नगर पंचायत सेलाकुई में ईओ के कामन संभालते ही अधिशासी अधिकारी हरकत में आ गये हैं। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर उन्होंने क्षेत्र में समस्याओं के समाधान सहित विकास कार्यों को गति देने की बात कही। नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में ईओ विनोद शाह ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में समस्याओं के अंबार लगे हुए हैं। जिनके समाधान को प्राथमिकता के साथ काम किया जाएगा। सर्वप्रथम नगर क्षेत्र में बंद पड़े सेनेटाइजेशन कार्य को गति देने के साथ बरसात के दौरान जल निकासी की समस्या को दूर किया जाएगा। इसके बाद नगरवासियों के सुझाव अनुसार मार्गों, स्ट्रीट लाइटों, कूड़ा निस्तारण आदि समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने नगर के समाज सेवियों और जन प्रतिनिधियों से भी सहयोग मांगा। कहा कि नगर क्षेत्र के विकास और स्वच्छता को प्रत्येक नगरवासी का सहयोग जरूरी है। जिसके बाद ही हम अपने नगर को स्वच्छ और सुंदर बना सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *