तालिबान ने बदख्शां प्रांत पर कब्जा करने का किया दावा
काबुल ।
तालिबान ने उत्तरपूर्वी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत पर कब्जा करने का दावा किया है। तालिबान ने बयान जारी कर दावा किया है कि उसने बदख्शां प्रांत की राजधानी फायजाबाद पर कब्जा कर लिया है। तालिबान ने शहर में स्थित प्रशासनिक इमारत, पुलिस मुख्यालय, स्थानीय खुफिया विभाग, और अन्य इमारतों पर कब्जा करने का दावा किया है। तालिबान आतंकवादियों ने प्रात की राजधानी समेत इसके लगभग सभी क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया है। बदख्शां अफगानिस्तान का नौवां प्रांत है, जिस पर तालिबान ने एक हफ्ते से भी कम समय में कब्जा करने का दावा किया है।
