223 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ
पौड़ी। द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल चमोलीसैण सतपुली में दो दिवसीय नाक, कान व गला चिकित्सा परीक्षण शिविर का शुभांरभ किया गया। जिसमें पहले दिन 223 मरीजों ने लाभ लिया । अस्पताल के इंचार्ज पंकज मोहन शर्मा ने बताया कि शिविर के पहले दिन ईएनटी विशेषज्ञ डा.समीर टोपनो द्वारा 223 मरीजों का नाक कान व गले से संबंधित बीमारियों का परीक्षण किया गया । जिसमें 25 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित कर अस्पताल में भर्ती किया गया। जिनका अस्पताल में ऑपरेशन किया जायेगा । साथ ही स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की निशुल्क जांच व दवाइयां भी वितरित की गयी ।
