पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने सुनी लोगों की समस्याएं
ऋषिकेश।
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इठारना में जनता की समस्याएं सुनीं। कहा कि विधानसभा डोईवाला में विकास कार्यों में तेजी देखने को मिल रही है। क्षेत्र की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। रविवार को न्याय पंचायत थानों के इठारना में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपाइयों के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि वे पूरे प्रदेश में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं और उनकी मुहिम को लगातार समर्थन भी मिल रहा है। अपनी विधानसभा में लगातार सामाजिक कार्यों में भी प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर उनका निदान करवा रहे हैं। मौके पर देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा नेता विजय शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी थानों रेंज नत्थी लाल डोभाल, दिनेश सजवाण, सुबोध सिंह, संपूर्ण सिंह रावत, ललित जायसवाल, विनय कंडवाल, दीवान सिंह रावत, चंद्र प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
