इंदौर में 50 स्थानों पर यातायात कंट्रोल का काम बेहद मुश्किल

इंदौर।

ट्रैफिक डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि इंदौर शहर में ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए पार्किंग की समस्या का निराकरण होना बहुत जरूरी है। इंदौर शहर को यातायात में नंबर वन बनाने के लिए उम्मीद की जा रही है लेकिन अकेला ट्रैफिक विभाग इसमें सफल नहीं हो सकता। यातायात पुलिस द्वारा लगातार नगर निगम सहित अन्य शासकीय संस्थाओं को ऐसे स्थानों की सूची उपलब्ध कराई जाती है जहां पर पार्किंग का निर्माण होना था लेकिन वहां पर कामॢशयल गतिविधियां दुकान निर्माण करके संचालित की जा रही है। ऐसे निर्माण पर कार्रवाई करने का कार्य क्षेत्र नगर निगम का है। शहर में जेल रोड, बीआरटीसी्र विजयनगर, स्कीम नंबर 54 सहित 50 से अधिक ऐसे स्थान हैं जहां पर टै्रफिक कंट्रोल करने में यातायात विभाग को परेशानी आर ही है। इमारत निर्माण के समय ही ध्यान दिया जाना चाहिए और सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी कई बार यह मुद्दा यातायात विभाग की ओर से रखा गया लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *