चम्पावत से तीन कृषि रथों को रवाना किया

 

चम्पावत। चम्पावत में कृषक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय और डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने तीनों रथों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। ये रथ आगामी दो मई तक जिले की सभी 24 न्याय पंचायत में गोष्ठी कर किसानों को जानकारी देंगे। सोमवार को कलक्ट्रेट से कृषि रथों को रवाना किया गया। सीएओ गोपाल सिंह भंडारी ने बताया कि रथ 25 अप्रैल से दो मई तक सभी न्याय पंचायतों का भ्रमण करेंगे। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को खर्ककार्की, भुमलाई और कमलेख, 26 अप्रैल को सिमल्टा, किमतोली, चौड़ामेहता, 27 अप्रैल को दूबड़ जैनल, वल्सों व देवीधुरा, 28 अप्रैल को सिमयाउरी, ढोरजा व रौलमेल में गोष्ठी करेंगे। 29 अप्रैल को सिप्टी, बसकुनी व चौड़ाकोट, 30 अप्रैल को स्वाला, डुमडाई, रैघाव, एक मई को बमनजौल, रौंसाल, बाराकोट और दो मई को मोहनपुर, कोलीढेक व बापरू न्याय पंचायतों का भ्रमण करेंगे। एएओ राना सिंह, आशुतोष सिंह और मनीष नरियाल को रथों का टीम लीडर बनाया गया है। कार्यक्रम में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, ज्येष्ठ प्रमुख मोनिका बोहरा, सतीश पांडेय आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *