डीएम ने की अमृत महोत्सव को लेकर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक
पौड़ी।
डीएम डा. विजय कुमार जोगदण्डे ने स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव पर आयोजित होने वाली विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर गांव में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। बताया कि यमकेश्वर ब्लाक के तोली गांव (नीलकंठ) को ध्वज वाहक गांव के रूप में चुना गया है। कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव में जिले में 75 हेक्टेयर भूमि पर वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। उन्होने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 9 अगस्त 2021 को साईकिलिंग प्रतियोगिता कराने, खेल विभाग को मेराथन कराने और कार्यक्रमों कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने को कहा। कहा कि महोत्सव में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करें। बैठक में एडीएम डा. एसके बरनवाल, डीएफओ मुकेश कुमार, डीडीओ वेद प्रकाश, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजय शर्मा, डीपीआरओ एमएम खान, जिला पर्यटन विकास अधिकारी केएस नेगी, आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. सुभाष चंद्रा, एसीएमओ डा. अशोक कुमार आदि शामिल थे।
