सीएम घोषणाओं पर तेजी से काम करने के दिए निर्देश

पौड़ी।

सीएम घोषणाओं की विधानसभा वार समीक्षा बैठक में डीएम ने हर महीने सीएम घोषणा की समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिये। कहा कि जिले में 203 घोषणाओं में से 88 घोषणाएं पूरी हो गई हैं। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गयी है। उन्होंने होने वाले निर्माण कार्यो की डीपीआर 15 दिन के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने लोनिवि, शहरी विकास, विधुत, शिक्षा, संस्कृति विभाग को सीएम घोषणाओं को जल्द पूरा करने को कहा। कहा कि जिन घोषणाओं की कार्यवाही जिला स्तर से होनी है, उन घोषणाओं की रिपोर्ट 15 दिन के भीतर उपलब्ध कराएं। हर महीने सीएम घोषणा की समीक्षा बैठक की जाएगी। जिससे पूर्ण व प्रगति वाले कार्यों की रिपोर्ट मिल सकेगी। बैठक में एडीएम डा.एसके बरनवाल, डीएफओ मुकेश कुमार, डीडीओ वेद प्रकाश, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजय शर्मा, डीपीआरओ एमएम खान, जिला पर्यटन विकास अधिकारी केएस नेगी, आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. सुभाष चंद्रा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *