डीएम से की पेयजल किल्लत से निजात दिलाने की मांग

पौड़ी।

शहर में हो रही पेयजल किल्लत से जल्द निदान दिलाने की मांग उठाई है। कांग्रेसियों व स्थानीय लोगों ने डीएम से मुलाकात कर जल्द समस्या का हल निकालने की मांग की है। इससे पूर्व व्यापार सभा ने भी शहर में जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। गुरुवार को कोट ब्लाक प्रमुख़ एवं विधानसभा प्रत्याशी नवल किशोर के नेतृत्व में कांग्रेसियों व शहरवासियों ने पेयजल किल्लत सुचारू नहीं होने की शिकायत को लेकर डीएम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से शहर में पौड़ी में लोगो के घरों पानी नही आ रहा है। जिससे लोगों की दैनिक दिनचर्या पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं होने होने पर इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कहा कि जल्द ही शहर में पेयजल किल्लत से लोगों को निजात दिलाई जाए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मुकेश बिष्ट, कुलदीप रावत, कैलाश बिष्ट, मोहित सिंह, आशीष नेगी, अंकित सुंदरियाल, गोपाल नेगी, विजयदार्शन बिष्ट, विनोद नेगी, संजय नेगी, नवीन जुगरान, सतीश चंद्र, आयुष भंडारी, बॉबी ,नीरज पंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *