कनेक्टेड कार सॉल्युशन के लिए एमजी मोटर और जियो की साझेदारी

नयी दिल्ली ,04 अगस्त ।

बेस्ट-इन-क्लास कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी प्रदान करने के लिए यात्री वाहन निर्माता एमजी मोटर इंडिया ने आज डिजिटल सेवा प्रदाता जियो के साथ साझेदारी की घोषणा की है।
कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि ऑटो-टेक पायोनियर के रूप में अपनी पोजिशन को मजबूती करते हुए एमजी मोटर इंडिया अपनी आगामी मिड-साइज एसयूवी में जियो के आईओटी सॉल्युशन द्वारा सक्षम आईटी सिस्टम का सीमलेस इंटिग्रेशन प्रदान करेगा। यह साझेदारी नए जमाने के मजबूत मोबिलिटी सॉल्युशन को सक्षम बनाएगी, जो कार निर्माता के फ्यूचरिस्टिक मोबिलिटी एप्लिकेशन बनाने और जादुई अनुभवों को सुविधाजनक बनाने के उत्साह को रेखांकित करेगा।
उसने कहा कि जियो की एक विस्तृत रेंज प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए ऑटोमोटिव सॉल्युशन को सपोर्ट करेगा। एमजी की मिड-साइज़ एसयूवी के ग्राहकों को न केवल महानगरों में बल्कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी हाई-चलिटी कनेक्टिविटी के साथ-साथ जियो के इंटरनेट आउटरीच से लाभ होगा। जियो का नए जमाने का कनेक्टेड व्हीकल सॉल्युशन हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी का एक कॉम्बिनेशन है जो यूजरों को चलते-फिरते वाहनों और लोगों को ट्रेंडिंग इंफोटेनमेंट और रियल-टाइम टेलीमैटिक्स तक पहुंचने में सक्षम बनाता है और उनके लिए डिजिटल जीवन के लाभ लाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *