भारतोली में 13 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू

 

चम्पावत।

भारतोली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में 13 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। इस स्थान पर बीते सोमवार सायं पौने आठ बजे बड़ी मात्रा में मलबा आ गया था। इस वजह से यहां से वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी। कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार सुबह पौने आठ बजे एनएच में आए मलबे को हटाया जा सका। इसके बाद यहां से वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। भारतोली के पास पहाड़ी से गिरने वाला मलबा यात्रियों की लगातार मुसीबतें बढ़ा रहा है। इस स्थान पर सोमवार सायं पौने आठ बजे बड़ी मात्रा में मलबा सडक़ पर गिर गया। इस वजह से यहां से वाहनों की आवाजाही अगली सुबह तक प्रभावित रही। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार तडक़े से कार्यदायी कंपनी ने जेसीबी मशीन के जरिए एनएच से मलबा हटाना शुरू किया। बताया कि बड़ी मात्रा में एनएच पर गिरे मलबे को सुबह पौने आठ बजे हटाया जा सका। इधर, बीते दिनों हुई बारिश से जिले की कई ग्रामीण सडक़ें बंद हो गई थी। इनमें से पांच सडक़ों में अब तक आवाजाही सुचारू नहीं हो सकी हैं। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष ने बताया कि मंगलवार को पुनाबे-सिप्टी, स्याला-पोथ, खटोली-वैला, बाराकोट-कोठेरा, तल्ली बापरू और कुलियाल गांव सडक़ बंद रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *