जलालपुर में लटकती हाईटेंशन लाइन से युवक की मौत
मथुरा।
गांव जमालपुर में विद्युत तारों से करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। विद्युत विभाग के एसडीओ के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। थाना पुलिस एवं एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंच लोगों को शांत किया। सोमवार सुबह जमालपुर निवासी वीरो (45) गांव के बाहर बने पेयजल के नलकूप पर बैठा हुआ था। किसी काम से वह नलकूप वाले कमरे की छत पर चढ़ गया। तभी छत के समीप से जा रही विद्युत लाइन की चपेट में आने से उसे करंट लगा और मौत हो गयी। करंट से मौत की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गये तो परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि विद्युत विभाग के अधिकारियों के न पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था। ग्रामीणों का कहना था कि कई बार सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर नहीं आये।
सात दिन पहले मथुरा में नौहझील के गांव जाफरपुर में पेड़ से जामुन तोड़ने गए किसान की पेड़ के ऊपर होकर जा रही हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से मौत हो गई। किसान की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। किसान शीशपाल (45 वर्ष) पुत्र नवाब सिंह घर से बच्चों के साथ जामुन तोड़ने के लिए खेत पर गया था। उसके साथ तीन बच्चे भी गए थे।
