भाकियू अम्बावत करेगी कल कलक्ट्रेट पर प्रदुर्शन
मथुरा।
भारतीय किसान यूनियन अंबावता की बैठक सोमवार को विकास खंड सभागार में आयोजित हुई। इसमें केन्द्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पांच अगस्त को एक्सप्रेस वे मांट टोल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई। बैठक में जिलाध्यक्ष के न पहुंचने पर अनुशासन समिति ने उन्हें दो दिन के लिए बर्खास्त कर दिया है। यूनियन ने कृषि कानूनों के विरोध में यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल प्लाजा पर आगामी पांच अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसकी सफलता के लिए सोमवार को ब्लॉक सभागार में बैठक की गई। इसमें जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर के न पहुंचने पर यूनियन की जनपदीय अनुशासन समिति एवं निर्णायक समिति ने जिलाध्यक्ष को जिलाध्यक्ष पद से दो दिन के लिए बर्खास्त कर दिया है। इस दौरान हरपाल सिंह प्रधान को दो दिन के लिए यूनियन का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। सभी ने एकमत होकर जिला टीम को कड़ा संदेश दिया कि भविष्य में यदि अनुशासन में कोई भी कमी पाई गई तो तत्काल प्रभाव से उस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के खिलाफ अनुशासन कमेटी द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
